अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान की सरकार नें बैरूत में इस्लामी रिपब्लिक ईरान के दूतावास के सामने होने वाले दो आतंकवादी बम धमाकों के कारण पूरे देश में शोक का ऐलान किया है।सूत्रों के अनुसार लेबनान की सरकार नें आज एक बयान में कहा है कि लेबनान की सरकार आतंकवादी बम धमाकों में शहीद व घायल होने वालों के घरवालों के साथ सहानुभूति जताने के लिये जुमेरात को राष्ट्रीय शोक का एलान करती है। स्पष्ट रहे कि मंगलवार को बैरूत में इस्लामी रिपब्लिक ईरान के दूतावास के सामने दो ज़ोरदार बम धमाके हुए थे जिनमें बैरूत में ईरान के कल्चरल काउंसलर इब्राहीम अंसारी भी शहीद हो गए थे।
19 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 482813
लेबनान की सरकार नें बैरूत में इस्लामी रिपब्लिक ईरान के दूतावास के सामने होने वाले दो आतंकवादी बम धमाकों के कारण पूरे देश में शोक का ऐलान किया है।